चुनाव में आरक्षण की बात जनता को ठगने की साजिश: पप्पू यादव
जब जब चुनाव आता है तब विपक्षी दल आरक्षण की बात शुरू करते हैं। ऐसे मौके पर ही दलित पिछड़ा अति पिछड़ा प्रेम भी जागृत होता है। यह सब जगना को ठगने की साजिश है।
जब जब चुनाव आता है तब विपक्षी दल आरक्षण की बात शुरू करते हैं। ऐसे मौके पर ही दलित पिछड़ा अति पिछड़ा प्रेम भी जागृत होता है। यह सब जगना को ठगने की साजिश है। इसे जनता अच्छी तरह समझ रही है। देश की राजनीति में मगध व शाहाबाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यहां के युवा पुन: इस अध्याय को दोहराने के लिए तैयार हैं। यह बातें जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह सांसद पप्पू यादव ने रविवार को मोहनियां में प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि बिहार में हर आधे घंटे पर एक बलात्कार व एक घंटे पर आधा दर्जन हत्या हो रही है। यहां कानून और व्यवस्था चौपट हो गई है। सत्ता पक्ष व विपक्ष मौन होकर बिहारियों पर हो रहे अत्याचार को सहन कर रहे हैं। बिहार में आए दिन शिक्षक प्रोफ़ेसर की हत्या हो रही है। बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है। सरकार दोषियों को बचाने में लगी है। सिर्फ नालंदा में 15 दिनों के अंदर आधा दर्जन हत्याएं हुई हैं।जिस तरह मुख्यमंत्री ने हाल ही में प्रशांत किशोर को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है उसी तरह नालंदा की विधि व्यवस्था के लिए भी विकल्प निकालना चाहिए। बिहारियों को बिहार में बांटा जा रहा है। अन्य प्रदेशों में रोटी के नाम पर उनके साथ दुर्व्यवहार हो रहा है। शाहाबाद में तेजी से पानी की किल्लत बढ़ रही है। जलस्तर नीचे खिसक रहा है। इस पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। नेता राजनीति गिरवी रख चुके हैं। इसको बचाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। बिहार की धरती संघर्ष की धरती रही है। यहां वीर कुंवर ¨सह सम्राट अशोक जैसे महान विभूति पैदा हुए हैं। मगध में नक्सलियों का तांडव चल रहा है। नक्सली के नाम पर निर्दोषों को जेल भेजा जा रहा है। जो सरकार प्रायोजित है।जनता समस्याओं से जूझ रही है। सरकार को अपने कुर्सी की ¨चता है। गुजरात में बिहारियों के साथ कितना बड़ा अत्याचार हुआ यह पूरा देश विदेश देखा। लेकिन केंद्र सरकार और वहां की राज्य सरकार ने इस पर कोई कठोर कदम नहीं उठाया। बिहारियों के साथ होने वाले अन्याय को जन अधिकार पार्टी सहन नहीं करेगी। इसके लिए सड़क से संसद तक संघर्ष किया जाएगा।सांसद ने कहा कि जहां-जहां हत्या बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं वहां वहां वे जाकर लोगों को सांत्वना दे रहे हैं। बिहार में यह खेल कब तक चलेगा यह समझ में नहीं आ रहा है। इस मौके पर शाहाबाद क्षेत्र के प्रभारी लाल साहब ¨सह, शांति सेना के अध्यक्ष बहादुर यादव, युवा जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष रोशन यादव, दीपक यादव, संदीप ¨सह समदर्शी, तेजू यादव सहित काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।