Move to Jagran APP

मोहनियां में आज होगा पैक्स का चुनाव, प्रशासन चुस्त

19 पैक्सों के अध्यक्ष पद हेतु 61 प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में संवाद सहयोगी मोहनियां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में आज स्थानीय प्रखंड में पैक्स का चुनाव होगा। मोहनिया में होने वाले 19 पैक्स के चुनाव में 61 प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मोहनियां में पैक्स चुनाव को ले 56

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 05:58 PM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 05:58 PM (IST)
मोहनियां में आज होगा पैक्स का चुनाव, प्रशासन चुस्त
मोहनियां में आज होगा पैक्स का चुनाव, प्रशासन चुस्त

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में आज स्थानीय प्रखंड में पैक्स का चुनाव होगा। मोहनिया में होने वाले 19 पैक्स के चुनाव में 61 प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मोहनियां में पैक्स चुनाव को ले 56 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें अकोढ़ी  मेला पैक्स के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय जिगिना परिसर व पैक्स कार्यालय में दो दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां कुल 2903 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। भोखरी पैक्स में सर्वाधिक 2972 मतदाता हैं। जिनके लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में पांच मतदान केंद्र बनाया गया है। डंडवास पैक्स के मतदान के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय  परिसर में बने चार मतदान केंद्रों पर 2454 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बढुपर पैक्स के 1579 मतदाताओं लिए तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जो मध्य विद्यालय बढुपर परिसर में अवस्थित है। कटरा कला पंचायत में पैक्स चुनाव को ले मध्य विद्यालय परिसर में चार मतदान केंद्र बनाया गया है। जहां 2778 मतदाता मतदान करेंगे। मुजान पैक्स के 2391 मतदाताओं के मतदान के लिए चार मतदान केंद्र बनाया गया है। जो मध्य विद्यालय मुजान परिसर में अवस्थित है। बघिनी में पैक्स कार्यालय भवन परिसर में तीन मतदान केंद्र गए हैं। जहां 1627 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें। पानापुर पंचायत के 2062  मतदाता उत्क्रमित मध्य विद्यालय अहिनौरा परिसर बने तीन मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे। भरखर  पैक्स के लिए मध्य विद्यालय परिसर में तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां 1947 मतदाता वोट डालेंगे। अकोढ़ी पैक्स के 13 सौ  मतदाताओं के लिए दो मतदान केंद्र बना है। जो उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में अवस्थित है। उसरी पैक्स के 2126 मतदाताओं के मतदान को ले पैक्स कार्यालय में दो व आइसीडीसी गोदाम में एक मतदान केंद्र बनाया गया है। मोहनियां पैक्स में 547 मतदाता हैं। जिनक लिए व्यापार मंडल परिसर मोहनियां परिसर में एक मतदान केंद्र बना है। डड़वां के 782 मतदाता अभ्यासार्थ मध्य विद्यालय परिसर में बने दो मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे। दादर पैक्स के 1117 मतदाताओं के लिए पैक्स कार्यालय परिसर में दो मतदान केंद्र बनाया गया है। शहबाजपुर पैक्स चुनाव को ले पंचायत संसाधन केंद्र परिसर में तीन मतदान केंद्र बना है। जहां 1913 मतदाता मतदान करेंगे। कठेज पैक्स के 1230 मतदाताओं के लिए मध्य विद्यालय परिसर में दो मतदान केंद्र बनाया गया है। उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय बेलौड़ी परिसर में तीन मतदान केंद्र है। जहां बेलौड़ी पैक्स के 1752 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अमेठ पैक्स चुनाव में 1847 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिनके लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमेठ परिसर में तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं। भिट्टी पैक्स के 1266 मतदाताओं के लिए पैक्स  कार्यालय परिसर भोपतपुर में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। गुरुवार की शाम  सभी मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मी पहुंच गए थे। स्वच्छ व शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने को लेकर प्रशासन गंभीर है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.