Move to Jagran APP

अधौरा प्रखंड में पैक्स चुनाव की मतगणना संपन्न

निर्वाचित पैक्स अध्यक्षों व सदस्यों को दिया गया प्रमाण पत्र संसू अधौरा स्थानीय प्रखंड में छह पैक्स के चुनाव की मतगणना गुरुवार को आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। पहले चक्र में दिघार कोल्हुआ व जमुनीनार पैक्स की मतगणना शुरू हुई। जिसमें दिघार पंचायत में पूर्व जिला परिषद सदस्य भो

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 05:33 PM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 05:33 PM (IST)
अधौरा प्रखंड में पैक्स चुनाव की मतगणना संपन्न
अधौरा प्रखंड में पैक्स चुनाव की मतगणना संपन्न

स्थानीय प्रखंड में छह पैक्स के चुनाव की मतगणना गुरुवार को आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। पहले चक्र में दिघार, कोल्हुआ व जमुनीनार पैक्स की मतगणना शुरू हुई। जिसमें दिघार पंचायत में पूर्व जिला परिषद सदस्य भोलानाथ यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लालबत्ती देवी को 249 मतों से पराजित कर दिया। वहीं दूसरी ओर कोल्हुआ पंचायत में लगातार तीन बार के पैक्स अध्यक्ष रहे महेन्द्र साह को जवाहिर साह ने 44 मतों से परास्त कर पहली बार पैक्स अध्यक्ष बने। वहीं जमुनीनार पंचायत में असलम अंसारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मो. आरिफ को 126 मतों से हराया। दूसरे चक्र की मतगणना में अधौरा पैक्स के अध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार रामकैलाश सिंह ने शाहनवाज आलम को 94 मतों से हराकर अपना अध्यक्ष पद बरकरार रखा। रामकैलाश सिंह को 272 मत मिले। जबकि शाहनवाज आलम को 178 मतों से संतोष करना पड़ा। बभनी कला पंचायत में कांटे के मुकाबले में लगातार तीन बार पैक्स अध्यक्ष रहे अजीजुल रहमान को मात्र 22 वोटों से हराकर मजहर अली पहली बार पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। वहीं चैनपुरा पंचायत में शिवपूजन यादव ने कृष्णा यादव को 165 वोटों के अंतर से हराया और दूसरी बार पैक्स अध्यक्ष पद बरकरार रखने में सफल रहे। मतगणना केंद्र के अंदर अध्यक्ष व उसके एक सहयोगी तो वहीं सदस्य के लिए केवल एक ही व्यक्ति को जाने की अनुमति दी गई थी। मतगणना कार्य को संपन्न कराने में जिले से मतगणना कर्मी पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य किए। मतगणना के बाद निर्वाचित हुए पैक्स अध्यक्ष व सदस्य को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ आलोक कुमार शर्मा द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। यह जानकारी बीडीओ आलोक कुमार शर्मा ने दी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.