एनआरसी के विरोध में निकाला गया आक्रोश मार्च
संसू दुर्गावती प्रखंड के दुर्गावती बाजार में गुरुवार को राजद नेता सतीश यादव पिटू के नेतृत्व में एनआरसी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला। तत्पश्चात नरेन्द्र मोदी और अमित शाह का पुतला दहन किया गया। उन्
प्रखंड के दुर्गावती बाजार में गुरुवार को राजद नेता सतीश यादव पिटू के नेतृत्व में एनआरसी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला। तत्पश्चात नरेन्द्र मोदी और अमित शाह का पुतला दहन किया गया। उन्होंने बताया कि नागरिकता संशोधन बिल एवं राष्ट्रीय नागरिकता पंजी जैसे असंवैधानिक फैसलों के माध्यम से मोदी सरकार द्वारा देश को एक और विभाजन की तरफ धकेलने का प्रयास किया जा रहा है। यह बिल देश के धर्मनिरपेक्षता पर सीधे सीधे प्रहार कर रहा है। एनआरसी से जहां अजा एवं दूसरे प्रदेशों में रह रहे बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को सबसे ज्यादा परेशान किया जा रहा है। वहीं नागरिक संशोधन विधेयक पास कर सीधे सीधे संविधान की प्रस्तावना के खिलाफ कार्य किया जा रहा है। यह सरकार महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, भूखमरी, दवाई जैसे मुद्दों को भटकाने लिए कर रही है। आक्रोश मार्च में हनी़फ खान, इरशाद खान, दिपक यादव, मुखिया मकसूद अली, सुनिल खरवार, रिषिकेश यादव, मनीष यादव, लड्डू खा, सोनू, नजीम, कालीचरन राम, अशोक कुशवाहा, शमीम खां, तबरे•ा खां, उमर खान, नरेन्द्र कुशवाहा, नरेन्द्र यादव, हसनैन खां, गायक संजय यादव, मुन्ना यादव, गुंजन, शमशेर, औरंगजेब, जाफर सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।