Move to Jagran APP

महागठबंधन की सरकार बनी तो दस लाख नौजवानों को देंगे रोजगार: तेजस्वी

जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को पूर्व डिप्टी सीएम व प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा को संबोधित किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 04:39 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 09:47 PM (IST)
महागठबंधन की सरकार बनी तो दस 
लाख  नौजवानों को देंगे रोजगार: तेजस्वी
महागठबंधन की सरकार बनी तो दस लाख नौजवानों को देंगे रोजगार: तेजस्वी

कैमूर। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को पूर्व डिप्टी सीएम व प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा को संबोधित किया। वे भभुआ विस के रामपुर प्रखंड, मोहनियां विस के मोहनियां, रामगढ़ विधानसभा के दुर्गावती व चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के अवखरा में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में नीतीश सरकार को विकास विरोधी बताया। मंच से लोक लुभावने वादे किए।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि यूपीए की सरकार बनी तो कैबिनेट की पहली बैठक में उनकी कलम से दस लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। वृद्धा पेंशन को चार सौ रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये किया जाएगा। छात्रों की फीस माफ की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर जाने के लिए छात्रों को किराया दिया जाएगा। कृषि ऋण माफ किया जाएगा। नौकरी करने वालों को समान काम के लिए समान वेतन मिलेगा। जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका, आशा इत्यादि कर्मियों का मानदेय बढ़ाकर चार हजार रुपये किया जाएगा।

उन्होंने भीड़ में खड़े युवाओं से पूछा कि 15 साल में नीतीश सरकार ने कितने युवाओं को रोजगार दिया है। उनके द्वारा मंच से की गई घोषणाएं धरातल पर उतरी हैं। 15 वर्षों में गरीबों के लिए सरकार ने क्या किया। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। अन्नदाता निराश हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे नीतीश सरकार को बदलें। 10 नवंबर को सरकार की विदाई तय

है। राजद प्रत्याशी को अच्छा वक्ता बताया। कहा कि वे जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेंगी। जनता की आवाज को सदन तक पहुंचाएंगी। तेजस्वी के मंच पर आते ही युवाओं का जोश बढ़ गया। वे सुरक्षा घेरा तोड़कर डी एरिया में मंच के समीप आकर फोटो लेने लगे। जिससे सुरक्षा व्यवस्था में लगे पदाधिकारियों और जवानों के

पसीने छूटने लगे। बेकाबू भीड़ घेरा तोड़ते हुए हेलीपैड तक पहुंचने के लिए बेताब हो गई। पुलिस ने काफी मशक्कत से भीड़ को नियंत्रित किया। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी उनके साथ थे। करीब 10-10 मिनट तक तेजस्वी मंच पर रुके और अपना संबोधन समाप्त कर सीधे हेलीपैड पर पहुंचे। जहां से उनका उड़नखटोला उड़ गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.