पढ़ौती गांव में ओडीएफ अभियान नहीं हुआ सफल
पेज दो- संवाद सूत्र भगवानपुर प्रखंड के सभी पंचायत को ओडीएफ घोषित कर दिया गया है। यह जानकारी आम लोगों को भी है। लेकिन प्रखंड के पढ़ौती गांव में यह अभियान सफल नहीं हो सका। यहां नहर कैनाल पर शौच का अंबार देखने
प्रखंड के सभी पंचायत को ओडीएफ घोषित कर दिया गया है। यह जानकारी आम लोगों को भी है। लेकिन प्रखंड के पढ़ौती गांव में यह अभियान सफल नहीं हो सका है। यहां नहर कैनाल पर शौच का अंबार देखने के बाद इस अभियान की हकीकत को समझा जा सकता है। गांव के कुछ बुद्धिजीवी लोगों का कहना है कि इस गांव को कागज में तो ओडीएफ कर दिया गया लेकिन धरातल पर नहीं। पढ़ौती गांव के लोगों के अधिकांश घरों में शौचालय अनुदान की राशि से बना है। लेकिन उसके बाद भी सड़क पर शौच करने से नहीं मान रहे हैं। जबकि सरकार के द्वारा आर्थिक दंड के लिए प्रचार-प्रसार भी किया गया। साथ ही कई तरह के उपाए गए। लेकिन इन पर कोई असर नहीं हो रहा है। लोगों ने कहा कि नहर कैनाल के रास्ते आने-जाने वाले लोग काफी परेशान हो जाते हैं। साथ ही आसपास का वातावरण भी पूरी तरह प्रदूषित हो रहा है। इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ ने बताया कि ओडीएफ अभियान को हर हाल में सफल बनाना है। यदि पढ़ौती गांव में इस तरह का मामला है तो वहां लोगों को फिर जागरूक कर खुले में शौच नहीं करने की बात कही जाएगी। यदि लोग नहीं मानेंगे तो वैसे लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।