सेविका बहाली में अड़ंगा डाल रहे है जन प्रतिनिधि
संवाद सहयोगी, भभुआ: विभाग से नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वीकृत होने के बाद सेविकाओं की बहाली शुरू क
संवाद सहयोगी, भभुआ: विभाग से नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वीकृत होने के बाद सेविकाओं की बहाली शुरू की गई। कई सेविकाओं की बहाली हो चुकी है और कुछ सहायिकाओं की बहाली होनी है। बहाली के लिए महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा आम सभा की जा रही है। इसमें गांव के लोग तो साथ दे रहे हैं लेकिन जन प्रतिनिधियों का सहयोग नहीं मिल पा रहा है। जिससे सेविका की बहाली रूक गई है।सीडीपीओ आभा कुमारी ने बताया की 26 मई को रूईयां पंचायत के दरौली गांव के वार्ड एक में आम सभा रखी गई। लेकिन आम सभा में पंच व वार्ड सदस्य उपस्थित नहीं हुए। जबकि उनको कई बार सूचना दी गई थी की उस दिन सेविकाओं की बहाली के लिए आम सभा रखी गई है। उसके बाद भी उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद पुन: चार जून यानी सोमवार को आम सभा की गई। लेकिन वार्ड सदस्य व पंच नहीं उपस्थित हुए। सीडीपीओ ने बताया की इसके लिए वरीय पदाधिकारी को सूचित किया जाएगा। इसके अलावा मनिहारी पंचायत के कटरा गांव के वार्ड नौ में शनिवार को आम सभी किया गया। जिसमें जन प्रतिनिधि शामिल तो हुए लेकिन अंतिम में चयन पत्र पर साइन नहीं किए। जिससे चयन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। सीडीपीओ ने कहा की वरीय पदाधिकारी को सूचित कर कार्रवाई करने की मांग करेंगे। सेविका की बहाली के लिए महिला पर्यवेक्षिका अरूनिमा मौर्य आम सभा कर रही हैं। बता दें कि 47 पदों पर सेविका तथा 44 पर सेविकाओं की बहाली होनी है। इसमें लगभग 30 सेविकाओं की बहाली हो चुकी है।