कैमूर में दो पुलिस कर्मी सहित नौ नए मिले कोरोना संक्रमित मिले
कैमूर। जिले में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार व शनिवार को आई रिपोर्ट में दो पुलिस कर्मी चैनपुर प्रखंड के छह व मोहनियां में एक पॉजिटिव पाया गया। इस बात की पुष्टि सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने की।
कैमूर। जिले में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार व शनिवार को आई रिपोर्ट में दो पुलिस कर्मी, चैनपुर प्रखंड के छह व मोहनियां में एक पॉजिटिव पाया गया। इस बात की पुष्टि सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने की। इस तरह जिले में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है।
चैनपुर में जिन छह लोगों को पॉजिटिव पाया गया है उनमें दो बच्चे, दो बच्चियां, एक किशोर व एक व्यक्ति शामिल है। यह रिपोर्ट शुक्रवार को आई। तब जिले के 19 लोगों की रिपोर्ट आई है जिसमें छह पॉजिटिव व 13 लोगों को निगेटिव पाया गया है। शनिवार को दो पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें एक महिला 25 वर्ष व एक पुरुष पुलिस जवान 50 वर्ष का है। शनिवार को ही मोहनियां में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाया गया।
बता दें कि कैमूर जिले में सासाराम से पॉजिटिव मिली महिला के चैनपुर में आने के बाद शुरू हुई पॉजिटिव मिलने का क्रम जारी है। जिले में 23 अप्रैल को एकसाथ चैनपुर के आठ लोगों को पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद 25 व 28 अप्रैल को पांच-पांच लोगों को पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद एक व दो मई को क्रमश: छह व दो लोगों को पाजिटिव पाया गया। शुक्रवार व शनिवार को 87 लोगों की जांचकर रिपोर्ट जारी की गई है।