भांजे के साथ फरार हो गई चार बच्चों की मां, सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका पति
अपने सगे भांजे के साथ चार बच्चों की मां फरार हो गई। पूरे मुहल्ले में इस अजब प्रेम कहानी के चर्चे शुरू हो गए। पति को लोगों ने ताने देना शुरू किया तो उसने खुद को कमरे में कैद कर लिया।
कैमूर। अपने सगे भांजे के साथ चार बच्चों की मां फरार हो गई। पूरे मुहल्ले में इस अजब प्रेम कहानी के चर्चे शुरू हो गए। पति को लोगों ने ताने देना शुरू किया तो उसने खुद को कमरे में कैद कर लिया।
इस बीच उसने महिला को मनाने का काफी प्रयास किया, लोक-लाज का भय दिखाया, परिवार और रिश्तों की अहमियत बताई, लेकिन प्यार में अंधी हुई अधेड़ उम्र की महिला पर इनका कुछ असर नहीं हुआ।
वापस लौटना तो दूर की बात, पति से बात करना भी छोड़ दिया। पत्नी की ये बेवफाई पति बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने दुनिया को अलविदा कह दिया।
भभुआ सदर प्रखंड के मनिहारी गांव निवासी युवक ने शनिवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी पत्नी अपने भांजे के साथ फरार हो गई थी। उसका लंबे समय से भांजे के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पति को जब ये बात पता चली तो उसने काफी समझाने का प्रयास किया। लोगों से छुपाने की भी कोशिश की, लेकिन बात जंगल में आग की तरह फैल गई।
लोगों ने उसे ताने देना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को काफी मनाने की कोशिश की, लेकिन वह वापस लौटने को तैयार न हुई, जिसके बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी।