Mohania vidhan sabha Chunav Result: मोहनियां विधानसभा सीट पर बीजेपी की संगीता कुमारी 18752 वोट से जीतीं, रवि पासवान की हार
बिहार के कैमूर जिले की मोहनियां विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को चुनाव हुआ है। चुनाव के रिजल्ट (Mohania election Result) घोषित हो गया है। इस ...और पढ़ें

Mohania Vidhan sabha Chunav result 2025
डिजिटल डेस्क, कैमूर। मोहनियां विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। जिला कैमूर लगता है। ये सासाराम लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली कॉनस्टुएंसी है। 1957 में हुए यहां पहले चुनाव में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के बदरी सिंह विधायक बने थे। 2020 में राजद की संगीता कुमारी ने इस सीट से जीत हासिल की थी।
इस बार मोहनियां सीट के लिए चुनाव दूसरे चरण में 11 नवंबर को हुए थे। अब कुछ ही समय में इस सीट की वोटों की गिनती पूरी होने के बाद रिजल्ट (Mohania vidhan sabha Election Result 2025) की घोषणा कर दी गई है।
बीजेपी कैंडिडेट्स संगीता कुमारी की जीत
मोहनियां सीट पर 27 चरण के वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी की संगीता कुमारी ने रवि शंकर पासवान (Independent) को हराकर सीट पर कब्जा किया है।
प्रत्याशी के अनुसार वोटों की संख्या
- संगीता कुमारी (BJP): 76290
- रवि शंकर पासवान (Independent): 57538
- ओमप्रकाश नारायण (BSP): 32263
Mohania vidhan sabha Election Result 2025
मोहनियां विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की संगीता कुमारी और निर्दलीय रवि पासवान चुनाव लड़ रहे थे। इन दोनों के अलावा जन सुराज पार्टी से गीता देवी और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के प्रत्याशी ओमप्रकाश नारायण भी अपनी किस्मत आजमा रहे थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।