आशा कार्यकर्ताओं ने डीएम को दिया 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन
बिहार राज्य संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर जिला इकाई आशा कार्यकर्ता एक दिसंबर से 12 सूत्री।
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Dec 2018 12:32 AM (IST)Updated: Wed, 12 Dec 2018 12:32 AM (IST)
बिहार राज्य संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर जिला इकाई आशा कार्यकर्ता एक दिसंबर से 12 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इसी क्रम में मंगलवार को पूरे नगर में मार्च करते हुए राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाई। उसके बाद 12 सूत्री मांग पत्रों को लेकर डीएम से एक प्रतिनिधि मंडल मिला। उसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर आशा कार्यकर्ता की अध्यक्ष शब्या पांडेय, मोरध्वज ¨सह, ललन पासवान, आशा गुप्ता, टूनटून शर्मा, कंचन देवी, सरोज देवी, गीता देवी आदि आशा कार्यकर्ता मौजूद रही। वहीं दूसरी ओर पांच दिनों से जिला भर की आंगनबाड़ी सेविका तथा सहायिका अपनी मांगों को लेकर बाल विकास परियोजना कार्यालय के समीप धरना दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें