Move to Jagran APP

संस्मरण दिवस पर पुलिस पदाधिकारियों को दिलाया कर्तव्यपालन का संकल्प

स्थानीय पुलिस लाइन में सोमवार की सुबह पुलिस संस्मरण दिवस पर पदाधिकारियों व कर्मियों ने लिया सेवाभाव से कर्तव्य का पालन करने का संकल्प लिया। उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों ने कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले देश व बिहार प्रदेश के शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 09:58 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 09:58 PM (IST)
संस्मरण दिवस पर पुलिस पदाधिकारियों को दिलाया कर्तव्यपालन का संकल्प
संस्मरण दिवस पर पुलिस पदाधिकारियों को दिलाया कर्तव्यपालन का संकल्प

स्थानीय पुलिस लाइन में सोमवार की सुबह पुलिस संस्मरण दिवस पर पदाधिकारियों व कर्मियों ने लिया सेवाभाव से कर्तव्य का पालन करने का संकल्प लिया। उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों ने कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले देश व बिहार प्रदेश के शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

loksabha election banner

इस मौके पर एसपी दिलनवाज अहमद ने कहा कि शौर्य के साथ देश व क्षेत्र में सौहार्द व अमन कायम रखने के लिए कर्तव्य पालन करना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। उन्होंने संस्मरण दिवस के ऐतिहासिक प्रसंग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1959 में भारत-चीन सीमा पर लद्दाख की बर्फीली ऊंचाई के बीच हॉट स्प्रिंग्स नामक स्थल पर केंद्रीय रिजर्व बल की छोटी टुकड़ी पर चीनी आक्रमणकारियों ने अचानक हमला कर दिया था। देश की सीमा सुरक्षा में तैनात 11 जवानों ने अंतिम सांस तक लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। 1961 के पुलिस महा निरीक्षकों के सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया कि 21 अक्टूबर को शहीदों की स्मृति में संस्मरण दिवस मनाया जाएगा। बीते वर्ष देश के 292 पुलिस पुलिस कर्मियों ने कर्तव्य की बलि वेदी पर अपने प्राण न्योछावर किया था। एसपी ने कहा कि इस मामले में बिहार प्रदेश के जवानों का भी गौरवशाली इतिहास है। प्रदेश के पुअनि आशीष कुमार सिंह, पुअनि टी रतन कुमार चौधरी, पुअनि मिथिलेश कुमार साह, हवलदार विश्वा उरांव, सिपाही1776 मुकेश कुमार,सिपाही 6674 प्रभाकर राज व सिपाही 1163 मो. फारूख आलम ने भी कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देकर पुलिस प्रशासन का मस्तक ऊंचा किया है। इस अवसर पर एएसपी अनंत राय, डीएसपी मोहनियां रघुनाथ सिंह, सर्किल निरीक्षक धर्मेद्र सिंह, निरीक्षक सह पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्येंद्र राम, रीडर पवन सिंह व महिला थाना के थानाध्यक्ष संजय कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी व पुलिस के जवान उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.