जदयू के सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर बल
प्रखंड के केवढ़ी गांव में मंगलवार को जदयू के कार्यकर्ताओं का प्रखंडस्तरीय सम्मेलन संपन्न हुआ।
कैमूर। प्रखंड के केवढ़ी गांव में मंगलवार को जदयू के कार्यकर्ताओं का प्रखंडस्तरीय सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमें संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार ¨सह कुशवाहा ने की। जबकि इसमें पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद ¨सह, संगठन प्रभारी श्याम बिहारी राम, चंद्रप्रकाश आर्य, शिवप्रसाद ¨सह, अनिल कुशवाहा, सुजीत कुमार ¨सह शशि, अजय ¨सह आदि सहित पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के नेता मौजूद थे। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भी हिस्सा लिया। पार्टी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर बल देते हुए बूथ स्तर तक पार्टी के संगठन को मजबूत करने की जरूरत बताई गई। इसके लिए हर बूथ पर कम से कम चार क्रियाशील सदस्य बनाने की बात कही गई। इसके साथ ही कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल लोगों ने बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके सहायतार्थ अभियान चलाकर धनराशि व राहत सामग्री एकत्रित करने की जरूरत पर बल दिया।