पंचायत समिति की बैठक में योजनाओं पर चर्चा
कैमूर। प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें प्रखंड स्तरीय पदाधिकार
कैमूर। प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार एवं प्रखंड प्रमुख चंदा देवी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया के द्वारा संबंधित पंचायतों में सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं पर चर्चा करते हुए अपनी अपनी समस्याएं भी जनप्रतिनिधियों के द्वारा बताई गई। चर्चा के दौरान पेयजल, बिजली, मनरेगा, आंगनबाड़ी केंद्रों की सभी गतिविधियों की जानकारी ली गई। जगरिया पंचायत के मुखिया नंदू ¨बद ने विद्युत विभाग के द्वारा वर्ष 2015 में खड़ा किए गए पोल पर आज तक बिजली का तार नहीं लगाने का मुद्दा उठाया। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने पंचायत में चल रही योजनाओं का विस्तार से प्रगति बताते हुए अन्य उत्पन्न समस्याओं को भी बताया।
मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रभु नारायण ¨सह, उप प्रमुख राजीव रंजन ¨सह, सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं सभी कनीय अभियंता, सीडीपीओ, पीएचईडी विभाग, वन विभाग के कर्मी मौजूद रहे। सूचना देने के बाद भी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, थानाध्यक्ष चैनपुर, कनीय अभियंता मनरेगा, अंचलाधिकारी मुरली मनोहर प्रसाद राय, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सरोज कुमार आदि अनुपस्थित रहे। सभी अनुपस्थित पदाधिकारियों से बीडीओ ने स्पष्टीकरण मांगने की बात कही।