Move to Jagran APP

ठनका गिरने से तीन की मौत, आधा दर्जन घायल

जाटी, कैमूर: जिले में शुक्रवार की दोपहर हुई बारिश के साथ आकाशीय बिजली ने तीन लोगों की जान ले ली। जिस

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Jun 2018 12:58 AM (IST)Updated: Sat, 09 Jun 2018 12:58 AM (IST)
ठनका गिरने से तीन की मौत, आधा दर्जन घायल
ठनका गिरने से तीन की मौत, आधा दर्जन घायल

जाटी, कैमूर: जिले में शुक्रवार की दोपहर हुई बारिश के साथ आकाशीय बिजली ने तीन लोगों की जान ले ली। जिसमें एक महिला भी शामिल है। वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सोनहन थाना क्षेत्र के सादेकंवई गांव निवासी बंगाली शर्मा के पुत्र मनोज शर्मा गांव के ही राकेश शर्मा के साथ खनेठी मोड़ के पास बारिश होने के कारण रूक गए। इसी दौरान ठनका गिरने से मनोज शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं भगवानपुर थाना क्षेत्र के नींबी गांव निवासी हीरा यादव भैंस चराने के दौरान ठनका की चपेट में आ गए। जिससे उनकी व उनकी दो भैंसों की भी मौत हो गई। वहीं दुर्गावती थाना क्षेत्र के करारी गांव निवासी वशिष्ठ नारायण पांडेय की पुत्री शशिकला देवी की मौत हो गई। महिला आम के पेड़ के नीचे बारिश में छिपी थी। उसकी शादी बक्सर जिले के सेमरी गांव में हुई थी। वहीं घायलों में पहड़ियां के जवाहर कुशवाहा की पत्नी अदरमानी देवी घर के दरवाजे पर बैठी थी। इसी दौरान ठनका गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके अलावा पहड़ियां गांव की रीमा देवी व उनका लड़का अमित कुमार, लड़की सुनीता कुमारी, तरहनी के जगदीश ¨सह, उनका लड़का अजीत कुमार, लड़की खुशबू के अलावा मकान में काम कर रहे मिस्त्री कमता भी घायल हो गए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.