न्यायालय के आदेश पर भूस्वामी को मिला कब्जा
संवाद सूत्र भगवानपुर भगवानपुर-भभुआ सड़क पर जमुना बाबा की प्रतिमा के समीप भगवानपुर के वर्तमान मुखिया गब्बर मियां व गांव सरैया के मदन सिंह के बीच भूमि विवाद का मामला भभुआ न्यायालय में चल रहा था। लगभग 1
भगवानपुर-भभुआ सड़क पर जमुना बाबा की प्रतिमा के समीप भगवानपुर के वर्तमान मुखिया गब्बर मियां व गांव सरैया के मदन सिंह के बीच भूमि विवाद का मामला भभुआ न्यायालय में चल रहा था। लगभग 15 वर्ष बाद न्यायालय से फैसला आने के बाद मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किए गए वरीय उप समाहर्ता अमरेश कुमार अमर, अधिवक्ता ललन पांडेय, बीडीओ मयंक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राकेश कुमार रोशन के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल की उपस्थिति में दोनों पक्ष के बीच भूमि की मापी हुई। मापी के बाद प्रथम पक्ष मदन सिंह के एक डिसमिल भूमि पर पूर्व से मकान बना हुआ था, उसको उनके कब्जे में दिलाया गया। वहीं दूसरे पक्ष के गब्बर मियां ने बताया कि आदेश के खिलाफ हम हाईकोर्ट में मुकदमा दायर किए हैं। उसके बाद भी प्रथम पक्ष को न्यायालय के आदेश पर अधिकार दिलवा दिया गया है।