Move to Jagran APP

एसडीएम की उपस्थिति में भूमि विवाद मामलों का हुआ निष्पादन

पेज तीन- फोटो नंबर- 23 संसू रामपुर प्रखंड के बेलांव थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाया गया। जिसमे अनुमंडल पदाधिकारी जन्मेजय शुक्ला भी उपस्थित हुए। मौके पर सीओ भरत भूषण सिंह व थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह भी उपस्थित

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 05:14 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jul 2019 05:14 PM (IST)
एसडीएम की उपस्थिति में भूमि विवाद मामलों का हुआ निष्पादन
एसडीएम की उपस्थिति में भूमि विवाद मामलों का हुआ निष्पादन

कैमूर। प्रखंड के बेलांव थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाया गया। जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी  जन्मेजय शुक्ला भी उपस्थित हुए। मौके पर सीओ भरत भूषण सिंह व थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह भी उपस्थित थे। जनता दरबार में पूर्व से लंबित भूमि विवाद के दो मामलों का एसडीएम द्वारा निष्पादन किया गया। जो एक मझियांव गांव के एक पक्ष के समुन्द्रा  देवी व दूसरे पक्ष के लक्ष्मण बिद वही दूसरा मामला गली विवाद निरबिसपुर गांव का सुलझाया गया। वहीं उक्त गली के विवाद के बारे में एसडीएम द्वारा दोनों पक्षों को समझाते हुए कहा गया कि 12 साल पहले निजी भूमि पर भी गली व सड़क का रास्ता छोड़ा गया है तो वो स्वत: सरकारी हो जाता है। जिससे नियम के अनुसार सार्वजनिक आने जाने का वह रास्ता माना जाएगा। वहीं उक्त गली के विवाद को लेकर सीओ को निर्देश दिया गया की राजस्व कर्मचारी द्वारा स्थल जांच करा कर अगले जनता दरबार में रिपोर्ट उपस्थित दें। इसके बाद भूमि विवाद के तीन नए आवेदन का निपटारा सीओ व थानाध्यक्ष द्वारा जांच पड़ताल कर स्थल निरीक्षण करने का निर्देश दिया। वहीं एक भूमि विवाद अकोढ़ी गांव के आशा कुंअर द्वारा लाया गया। जिसमें सीओ व थानाध्यक्ष द्वारा प्रतिवादी को नोटिस कर अगले जनता दरबार में उपस्थित होने को कहा गया। वहीं भूमि विवाद में दूसरा आवेदन बेलांव गांव के अलराज देवी पति बृजनदंन तिवारी द्वारा दिया गया। प्रतिवादी को नोटिस कर अगले जनता दरबार में उपस्थित होने की बात कही।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.