Move to Jagran APP

सादा जीवन उच्च विचार की प्रतिमूर्ति थे कर्पूरी ठाकुर

शोषित समाज मुक्ति मोर्चा के बैनर तले मनी जन नायक की जयंती संवाद सहयोगी मोहनियां नगर के चांदनी चौक स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर पार्क में शोषित समाज मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 96 वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित सामाजिक व राजनीतिक का

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 05:37 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 05:37 PM (IST)
सादा जीवन उच्च विचार की प्रतिमूर्ति थे कर्पूरी ठाकुर
सादा जीवन उच्च विचार की प्रतिमूर्ति थे कर्पूरी ठाकुर

नगर के चांदनी चौक स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर पार्क में शोषित समाज मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 96 वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर  उपस्थित सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्हें गरीबों का मसीहा बताते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम  की अध्यक्षता राजेंद्र शर्मा व  संचालन शोषित समाज मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सह राजद नेता लल्लन राम ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी नेता वकील सिंह यादव उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर मैट्रिक एवं स्नातक पास करने के बाद महात्मा गांधी के आंदोलन में शामिल हुए। उन्होंने भू स्वामियों के खिलाफ आंदोलन कर हजारों गरीब परिवारों के बीच जमीन बंटवाने का काम किया। वे सादा जीवन उच्च विचार की प्रतिमूर्ति थे। सभी राजनीतिज्ञों को जननायक के जीवन से नसीहत लेनी चाहिए। डॉ लोहिया ने कहा था कि यदि कर्पूरी ठाकुर जैसे इस देश में कार्यकर्ता पैदा होते तो कांग्रेसी सरकार को उखाड़ फेंकने और देश में समता मूलक समाज बनाने में मदद मिलती। वे आजीवन सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम किए। इस मौके पर डॉ कपिल देव शर्मा, विनोद प्रजापति, रंग बहादुर आजाद, हरिचरण ठाकुर, रामनारायण शर्मा, नगीना राम, मुकेश शर्मा, रिकू यादव, राजेंद्र पाल, नगीना शर्मा, हरिनारायण राम, माधव शर्मा, सुरेंद्र चौधरी, अकील अहमद इत्यादि उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.