69 लाख रुपए से बनेगी कल्याणपुर-जैदपुरा टोला की सड़क
69 लाख रुपए से बनेगी कल्याणपुर-जैदपुरा टोला की सड़क
प्रखंड में स्थित कल्याणपुर पंचायत अंतर्गत जैदपुरा को स्थानीय विधायक अशोक कुमार सिंह ने पक्की सड़क की सौगात दी है। यह सड़क बनाने में लगभग 69 लाख रुपए खर्च आएगा। जिसकी दूरी एक किलोमीटर लंबी होगी। इस सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण योजना से होगा। यह सड़क लरमा नहर पथ से कल्याणपुर गांव के यादव बाहुल्य जैदपुरा टोला तक बनेगी। जिसका शिलान्यास स्थानीय विधायक अशोक कुमार सिंह ने शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार इस बस्ती के लोगों को पक्की सड़क नसीब हो रही है। इसके पहले बस्ती के लोग कच्ची सड़क से ही आते-जाते थे। अब इस टोला के लोगों का सपना साकार हुआ। इस मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, मुखिया सजीवन, जिला परिषद सदस्य मिथलेश पासवान, मुखिया बब्बू सिंह, रामा यादव, अशोक यादव, निरंजन शर्मा, दरोगा रजक, मनोज पांडेय, चंद्रबली ठाकुर के साथ सैकड़ों लोग मौजूद रहे।