Move to Jagran APP

बिहार की लेडी सिंघम : प्रियंका चोपड़ा ने किया था इन्हें फॉलो, जानिए क्यों?

कैमूर जिले की एसपी हरप्रीत कौर को आंतरिक सुरक्षा पदक से सम्मानित किया जाएगा। हरप्रीत कौर को बिहार में लेडी सिंघम भी कहते हैं और उन्हें प्रियंका चोपड़ा ने भी फॉलो किया था।

By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 08 Oct 2016 12:16 PM (IST)Updated: Sat, 08 Oct 2016 10:10 PM (IST)
बिहार की लेडी सिंघम : प्रियंका चोपड़ा ने किया था इन्हें फॉलो, जानिए क्यों?
बिहार की लेडी सिंघम : प्रियंका चोपड़ा ने किया था इन्हें फॉलो, जानिए क्यों?

पटना [वेब डेस्क]। उग्रवादियों और अपराधियों को सबक सिखाने वाली "लेडी सिंघम" के नाम से चर्चित कैमूर की एसपी हरप्रीत कौर को आंतरिक सुरक्षा पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान किसी आईपीएस को तब मिलता है जब वह दो वर्ष से अधिक समय तक नक्सल क्षेत्र में रहकर शान्ति व्यवस्था कायम रख सकें।

loksabha election banner

बिहार के भभुआ में तैनात आइपीएस अधिकारी हरप्रीत कौर को लोग कड़क पुलिस ऑफिसर के रूप में जानते हैं। अपराधी इनके नाम से ही खौफ खाते हैं। किसी भी हालत में कानून का राज कायम रखने को संकल्पित और शराबबंदी में अहम भूमिका निभाने के लिए राज्य सरकार उत्पाद पदक से भी नवाज चुकी हैं। एसपी हरप्रीत कौर अपने कामों से लगातार सुर्खियों बनी रहती हैं।

एसपी हरप्रीत कौर जहानाबाद में बतौर एसपी के पद पर करीब 1 साल तैनात रहीं। इस दौरान लेवी के साढ़े 27 लाख रुपए के साथ महिला नक्सली को गिरफ्तार करने के साथ बेगूसराय में 15 माह के कार्यकाल के दौरान मूर्ति तस्करों की गिरफ्तारी करने के अलावे कई चर्चित कारनामें कर चुकी हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने किया था हरप्रीत को फॉलो

प्रकाश झा की फिल्म ‘जय गंगाजल’ में एसपी आभा माथुर की भूमिका निभाते समय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के कैमूर एसपी हरप्रीत कौर को फॉलो किया था। प्रियंका की भूमिका हरप्रीत कौर की रियल लाइफ की तरह थी। फिल्म में जिस तरह से प्रियंका अपराध में शामिल लोगों पर कार्रवाई करती हैं, कमोबेश उसी तरह हरप्रीत का व्यवहार अपराधियों के साथ रहता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.