श्मशान की भूमि के विवाद को पदाधिकारियों ने सुलझाया
कैमूर। भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में श्मशान की भूमि पर शव जलाने को लेकर एक माह पूर्व दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। कैमूर। भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में श्मशान की भूमि पर शव जलाने को लेकर एक माह पूर्व दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी।
कैमूर। भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में श्मशान की भूमि पर शव जलाने को लेकर एक माह पूर्व दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों के बीच कुछ लोग घायल भी हुए थे और दोनों पक्ष ने एक दूसरे के विरुद्ध 35 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। भविष्य में किसी प्रकार का कोई विवाद न हो इस उद्देश्य से शनिवार को एसडीएम जन्मेजय शुक्ला, एसडीपीओ अजय कुमार, सदर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन, सीओ विनोद कुमार सिंह ने ग्रामीणों के साथ बैठक की और स्थलीय निरीक्षण भी किया। बैठक में दोनों पक्ष के लोगों ने अपनी बातों को पदाधिकारियों के समक्ष रखा।
ग्रामीणों की बातों को सुन पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया कि श्मशान की भूमि सार्वजनिक है। इसका उपयोग सभी लोग करेंगे। एसडीएम व एसडीपीओ ने ग्रामीणों से भाईचारा बनाकर रहने की बात कही। एसडीएम ने कहा कि गांव में किसी मुद्दे को विवादित नहीं बनाना चाहिए। उसका आपस में मिलकर निदान करना चाहिए। एक-दूसरे का सहयोग कर ही गांव में अमन चैन हो सकता है। प्रशासन भी लोगों के सहयोग को तत्पर है। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों को ही बिदु पर संतुष्ट किया। इसके बाद ग्रामीणों ने भी आश्वासन दिया कि भविष्य में इस तरह का विवाद नहीं होगा।