प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर राजद कार्यकर्ताओं ने रखा उपवास
कैमूर। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं ने मजदूर दिवस पर उपवास रखा। लॉकडाउन के बाद दूर प्रदेशों में फंसे बिहार के लाखों प्रवासियों के सकुशल वापसी को लेकर राजद ने उपवास कार्यक्रम किया। कार्यकर्ताओं ने फिजिकल डिस्टेंसिग के तहत उपवास रखा।
कैमूर। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं ने मजदूर दिवस पर उपवास रखा। लॉकडाउन के बाद दूर प्रदेशों में फंसे बिहार के लाखों प्रवासियों के सकुशल वापसी को लेकर राजद ने उपवास कार्यक्रम किया। कार्यकर्ताओं ने फिजिकल डिस्टेंसिग के तहत उपवास रखा। सरकार से मांग की है कि अन्य प्रदेशों की तरह बाहर फंसे बिहार के लाखों लोगों को सकुशल वापसी कराया जाए।
राजद नेता सुधाकर सिंह ने कहा कि राज्य के बाहर फंस कर भुखे तड़प रहे बिहार के मजदूरों को ले आने की चिता राज्य सरकार को नहीं है। ऐसे में गरीबों के लिए घड़ियाली आंसू बहाने की बात बेमानी ही है। पार्टी नेताओं ने ओलावृष्टि एवं बारिश से फसलों की हुई क्षति के मुआवजा की मांगों पर भी चर्चा हुई।
वहीं राजद कार्यालय पर प्रखंड अध्यक्ष रामव्यास बिद की उपस्थिति में सांकेतिक अनशन किया गया। इस दौरान उपप्रमुख ओम सिंह, हरि ओम तिवारी, बृजेश सिंह, बृज मोहन सिंह, जन्नत अंसारी, मदन सिंह, बबन लाल, हीरा यादव, संतोष कुशवाहा आदि शामिल हुए।