Move to Jagran APP

28 जीविका समूह की दीदियों ने बनाया 38 हजार मास्क

कैमूर। कोरोना से बचाव को लेकर सभी को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इस अनिवार्यता के चलते मास्क की मांग बढ़ गई है। इसको देखते हुए जीविका समूह की दीदियों ने जिले के लोगों को मास्क उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। जिसका परिणाम है की जीविका की 28 समूहों की दीदियों द्वारा बड़े पैमाने पर मास्क का निर्माण कर विभिन्न संस्थाओं व विभागों को आपूर्ति करने का काम किया गया है। जीविका से मिली जानकारी के अनुसार जिले के 28 समूह द्वारा कुल 38808 मास्क के निर्माण का कार्य पूर्ण किया गया है। जीविका समूह की दीदियों द्वारा निर्मित मास्क को विभिन्न संस्थाओं व विभागों द्वारा आपूर्ति करने की भी बात कही गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Apr 2020 10:28 PM (IST)Updated: Sat, 25 Apr 2020 10:28 PM (IST)
28 जीविका समूह की दीदियों ने बनाया 38 हजार मास्क
28 जीविका समूह की दीदियों ने बनाया 38 हजार मास्क

कैमूर। कोरोना से बचाव को लेकर सभी को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इस अनिवार्यता के चलते मास्क की मांग बढ़ गई है। इसको देखते हुए जीविका समूह की दीदियों ने जिले के लोगों को मास्क उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। जिसका परिणाम है की जीविका की 28 समूहों की दीदियों द्वारा बड़े पैमाने पर मास्क का निर्माण कर विभिन्न संस्थाओं व विभागों को आपूर्ति करने का काम किया गया है। जीविका से मिली जानकारी के अनुसार जिले के 28 समूह द्वारा कुल 38808 मास्क के निर्माण का कार्य पूर्ण किया गया है। जीविका समूह की दीदियों द्वारा निर्मित मास्क को विभिन्न संस्थाओं व विभागों द्वारा आपूर्ति करने की भी बात कही गई।

loksabha election banner

इनके द्वारा बनाए गए मास्क का 623085 रुपये में बिक्री हो चुकी है। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक विशाल कुमार ने बताया कि जीविका दीदियों के माध्यम से निर्मित किए गए मास्क की रामगढ़ के विधायक, भभुआ, रेड क्रास, दुर्गावती, भगवानपुर के बीडीओ, डीडीसी आफिस के अलावा विभिन्न विभागों में मांग की गई थी। इसकी आपूर्ति की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस सोसाइटी भभुआ 9500, मनरेगा 8320, रामगढ़ विधायक 4720, डीडीसी आफिस 7000 के अलावा अन्य आफिस में 2013 मास्क की आपूर्ति की गई है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि इस कार्य में सहयोग तारा देवी बजरंगी जीविका समूह रामपुर, जीविका समूह कोरी भभुआ, रीता देवी सुहानी जीविका ग्राम रामगढ़, भगवानपुर रंजू देवी, जीविका समूह कसेर भगवानपुर सहित 28 समूह शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.