Move to Jagran APP

कैमूर में तीन पुलिसकर्मी सहित पांच नए कोरोना संक्रमित मिले

कैमूर। कैमूर जिला कोरोना की चपेट में पूरी तरह आता दिख रहा है। दो दिन पूर्व आठ लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद लोग अन्य संदिग्धों की रिपोर्ट पर नजर बनाए हुए थे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Apr 2020 10:26 PM (IST)Updated: Sat, 25 Apr 2020 10:26 PM (IST)
कैमूर में तीन पुलिसकर्मी सहित पांच नए कोरोना संक्रमित मिले
कैमूर में तीन पुलिसकर्मी सहित पांच नए कोरोना संक्रमित मिले

कैमूर। कैमूर जिला कोरोना की चपेट में पूरी तरह आता दिख रहा है। दो दिन पूर्व आठ लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद लोग अन्य संदिग्धों की रिपोर्ट पर नजर बनाए हुए थे। जैसे ही शनिवार की दोपहर बाद पांच नए कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना मिली लोगों में हड़कंप मच गया। लोग अपने जान पहचान के वालों के यहां फोन कर यह जानकारी लेने का प्रयास किए कि जो पांच नए पॉजिटिव मिले हैं वे कहां-कहां के हैं।

loksabha election banner

हालांकि यह स्पष्ट रूप से किसी को पता नहीं चल सका कि कौन कहां का रहने वाला है लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पांच नए पॉजिटिव लोगों में तीन पुलिस के जवान व दो निजी चिकित्सक के कंपाउंडर हैं। इसकी पुष्टि वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. अशोक सिंह ने की। इससे भभुआ नगर के लोगों में और दहशत का माहौल कायम हो गया है। तीनों पुलिस जवान ड्यूटी से भागे थे। वापस आने पर इन पुलिस जवानों को क्वारंटाइन करते हुए इनका स्वॉब मेडिकल जांच के लिए पटना भेजा गया था।

ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व चैनपुर प्रखंड में आठ लोग कोरोना के पॉजिटिव पाए गए थे। ये आठ लोग सासाराम में पॉजिटिव पाई गई महिला के संपर्क में आए थे। इसके बाद प्रशासन द्वारा इनके संपर्क में आए लोगों 37 लोगों को क्वारंटाइन की जिसमें आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद प्रशासन ने फिर 32 लोगों का स्वॉब जांच के लिए पटना भेजा। इसी में पांच पॉजिटिव मिले हैं।

इस तरह कैमूर जिले में शनिवार तक कुल 13 लोगों को कोरोना से पॉजिटिव पाया गया है। इधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 34 लोगों के स्वॉब जांच के लिए पटना भेजे गए हैं। इनसेट---

- 34 लोगों की जांच रिपोर्ट अभी आना है बाकी

- 02 दिन पूर्व चैनपुर में आठ लोग पाए गए थे पॉजिटिव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.