Move to Jagran APP

व्यापार मंडल ने तीन सौ जरूरतमद लोगों के बीच बांटा राशन

कैमूर। जिले के वार्ड सात में स्थित व्यापार मंडल पर शनिवार को राशन का वितरण किया गया। राशन कीट का व्यापार मंडल भभुआ की ओर से तैयार किया गया था।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Apr 2020 08:48 PM (IST)Updated: Sat, 11 Apr 2020 08:48 PM (IST)
व्यापार मंडल ने तीन सौ जरूरतमद लोगों के बीच बांटा राशन
व्यापार मंडल ने तीन सौ जरूरतमद लोगों के बीच बांटा राशन

कैमूर। जिले के वार्ड सात में स्थित व्यापार मंडल पर शनिवार को राशन का वितरण किया गया। राशन कीट का व्यापार मंडल भभुआ की ओर से तैयार किया गया था। मौके पर व्यवहार न्यायालय के जिला जज संपूर्णानंद तिवारी, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी व एसपी दिलनवाज अहमद ने जाकर राशन किट का वितरण किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमजान अंसारी ने राशन तैयार करवाया था। मौके पर करीब 300 गरीबों को राशन दिया गया। राशन वितरण के समय शारीरिक दूरी का भी ख्याल रखा गया।

loksabha election banner

व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने बताया कि दुर्गावती प्रखंड के धड़हर पैक्स अध्यक्ष रूप नारायण साह ने 51 हजार रुपये व डीलर संघ की ओर से 11 हजार रुपये का चेक आपदा विभाग में जमा किया गया। उन्होंने बताया कि कुल 300 जरुरतमंद को खाद्यान सामग्री दी गई है। जिसमें 250 लोगों को भभुआ में 50 लोगों को अधौरा खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा भी कई जगहों पर जाकर अनाज का वितरण किया गया। मौके पर डीसीओ रामाश्रय राम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार झा, सदर बीडीओ शशिकांत शर्मा, सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव, पीजीआरओ मधुकांत कुमार, टीओ सत्यानारयाण प्रकाश, बिरजू पटेल, असरफ अंसारी, सन्नी अंसारी, बीसीओ अखिलेश कुमार, वार्ड पार्षद मनोज कुमार, वरदन राइन, असलम अंसारी के अलावा कई पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर सामाजिक संगठन के द्वारा दी गई सामग्री को जिला प्रशासन ने सदर प्रखंड के मोकरी गांव में कुल 77 गरीब के बीच राशन बांटा। जहां उपरोक्त सभी पदाधिकारी ने पहुंच कर राशन का वितरण किया। मौके पर मुखिया जयशंकर बिहारी भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.