अवैध दो नाली बंदूक के साथ एक गिरफ्तार
कैमूर। जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के लोहरा गांव के केरवा टाड़ के पास दो नाली बंदूक के साथ एक युवक को पुलिस ने गुरुवार की रात पकड़ लिया। गिरफ्तार अनिल राम लोहरा गांव का ही निवासी है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Apr 2020 10:08 PM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2020 10:08 PM (IST)
कैमूर। जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के लोहरा गांव के केरवा टाड़ के पास दो नाली बंदूक के साथ एक युवक को पुलिस ने गुरुवार की रात पकड़ लिया। गिरफ्तार अनिल राम लोहरा गांव का ही निवासी है।
एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि युवक दो नाली बंदूक लटका चादर ओढ़कर जा रहा है। पुलिस ने केरवा टाड़ के पास उसे पकड़ लिया। कागजात मांगने पर कुछ नहीं दिखाया और कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया। उसे गिरफ्तार कर बंदूक को जब्त कर लिया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवक को जेल भेजा जा रहा है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें