Move to Jagran APP

चिकित्सकों का माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत

कैमूरा। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से सब लोग भयभीत हैं। इससे बचाव को लेकर लॉक डाउन चल रहा है। लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी दी जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Apr 2020 09:39 PM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2020 06:14 AM (IST)
चिकित्सकों का माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत
चिकित्सकों का माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत

कैमूरा। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से सब लोग भयभीत हैं। इससे बचाव को लेकर लॉक डाउन चल रहा है। लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी दी जा रही है। इस कठिन दौर में अपनी जान जोखिम में डालकर अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, पदाधिकारी, पुलिस अपने कार्य में तत्परता से जुटे हुए हैं। जिनकी लोग सराहना और सम्मान कर रहे हैं। गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा, पूर्व जिला पार्षद गीता पासी व महिला नेत्री किरण सिंह ने अनुमंडल अस्पताल मोहनियां परिसर में चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों तथा मीडिया कर्मियों को माला पहनाकर उनके ऊपर पुष्प वर्षा किया। उनका हौसला बढ़ाया। अनुमंडल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ अवधेश कुमार दास तैनात थे। चिकित्सा के क्षेत्र में जिनकी अनुमंडल क्षेत्र में अलग पहचान है। अनुमंडल अस्पताल में वे सबसे अधिक सेवा देने वाले चिकित्सक हैं।वहां पहुंचकर गीता पासी और किरण सिंह ने उन्हें माला पहनाकर जब पुष्प वर्षा की तो खुशी और सम्मान से उनकी आंखें सजल हो गईं। उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। अनुमंडल अस्पताल में उक्त सम्मान और स्वागत से सभी लोग अभिभूत हो गए। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना वायरस से पूरा विश्व परेशान है। इसके संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन किया गया है। लोग घरों में दुबके हुए हैं। ऐसी विकट परिस्थिति में अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस और मीडिया के लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर दिन रात अपने दायित्व का निर्वाह कर रहे हैं। जिसकी जितनी भी तारीफ की जाए वह कम होगी। इनके कार्य से घर परिवार के लोग भी चितित हैं। लेकिन ये लोग इसकी परवाह किए बगैर अपनी सेवा दे रहे हैं। गीता पासी ने कहा कि इस कठिन परिस्थिति में सेवा देने वाले मानवता की मिसाल हैं। कोरोना वायरस के भय से निजी चिकित्सक अपना क्लिनिक बंद किए हैं। लोग घरों में कैद हैं। लेकिन चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिस और मीडिया के लोग सेवा में लगे हुए हैं। इससे अन्य लोगों का हौसला बढ़ रहा है। ये लोग कोरोना की जंग के असली योद्धा हैं। किरण सिंह ने कहा कि यह छोटा सा सम्मान हौसला बढ़ाने में काफी कारगर होगा। जो अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों के जान की परवाह करते हैं उनके सम्मान में कमी नहीं आनी चाहिए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.