राशन की कालाबाजारी के आरोप में डीलर पर प्राथमिकी
कैमूर। भगवानपुर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी धर्मवीर कुमार ने भगवानपुर थाना में नींबी गांव की डीलर सबिता सिंह पर कालाबाजारी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कैमूर। भगवानपुर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी धर्मवीर कुमार ने भगवानपुर थाना में नींबी गांव की डीलर सबिता सिंह पर कालाबाजारी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि इन दिनों कोरोना जैसे वैश्विक संक्रामक वायरस के चलते देश संकट में पड़ गया है। कुछ लोग देश को उबारने में लगे हैं तो वहीं कुछ लोग अवैध कमाई के चक्कर में पड़े हुए हैं। इसी क्रम में आपूर्ति पदाधिकारी ने भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव नींबी की डीलर के यहां जांच की थी। जांच में कालाबाजारी करने की पुष्टि होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया जाता है कि उक्त डीलर के यहां शत प्रतिशत राशन वितरण दिखाया गया था लेकिन जांच में दुकान में खाद्यान्न मिला था।