आग लगने से खलिहान में रखी फसल जलकर राख
कैमूर। दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजुरा में मंगलवार की देर शाम खलिहान में आग लग गई। जिस खलिहान में आग लगी उसमें गांव के विनोद पांडेय अरविद सिंह मुन्ना सिंह राजू सिंह आदि किसानों की फसल रखी गई थी।
कैमूर। दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजुरा में मंगलवार की देर शाम खलिहान में आग लग गई। जिस खलिहान में आग लगी उसमें गांव के विनोद पांडेय, अरविद सिंह, मुन्ना सिंह, राजू सिंह आदि किसानों की फसल रखी गई थी। खेतों से फसल की कटनी के बाद यहां बोझे एकत्रित कर किसानों ने रखा था। दंवरी करने के बाद कुछ किसान अपने-अपने अनाज को घर ले जा रहे हैं। इसी जगह से एलटी बिजली तार आपस में अचानक टकरा गये। तारों के टकराव से निकली चिगारी खलिहान में गिर गई जिससे खलिहान में आग लग गई। आग लगते देख पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि खलिहान में रखे गए मसूर, सरसों, अरहर के बोझा की दवरी कर अन्न को निकाल लिया गया था। मात्र छह सात बोझा अरहर एवं दंवरी के बाद बचा अवशेष खलिहान में रह गया था, जो जल कर राख हो गया। इससे किसानों को बहुत अधिक नुकसान नहीं हुआ।