डीएम के हाथों तीन सौ गरीबों को मिला खाद्यान्न
कैमूर। भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर पैक्स अध्यक्ष उपेंद्र पांडेय की तरफ से गरीबों के बीच खाद्यान्न का पैकेट वितरण का कार्य कराया गया। यह कार्य मंगलवार को डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी के हाथों हुआ।
कैमूर। भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर पैक्स अध्यक्ष उपेंद्र पांडेय की तरफ से गरीबों के बीच खाद्यान्न का पैकेट वितरण का कार्य कराया गया। यह कार्य मंगलवार को डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी के हाथों हुआ।
इस दौरान डीएम के हाथों तीन सौ लोगों के बीच खाद्यान्न का पैकेट मिला। जिसमें पांच किलो चावल, आधा किलो दाल, एक पैकेट नमक, एक साबुन और दो सौ ग्राम सरसों तेल का पैकेट बनाकर दिया गया। बताया जाता है कि डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने दावा किया है कि खाद्यान्न के अभाव में किसी भी गरीब को भूखे नहीं सोने दिया जाएगा। इस मौके पर बीडीओ मयंक कुमार सिंह, सीओ विनोद कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन, डीसीओ रामाश्रय राम, पंचायत के मुखिया उमेश दुबे के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।