चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार
कैमूर। चोरी की बाइक सहित आरोपित को शनिवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए बाइक को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार युवक नगर वार्ड 20 निवासी बिट्टू यादव बताया जाता है। जब्त बाइक पर दूसरी बाइक का नंबर अंकित था।
कैमूर। चोरी की बाइक सहित आरोपित को शनिवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए बाइक को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार युवक नगर वार्ड 20 निवासी बिट्टू यादव बताया जाता है। जब्त बाइक पर दूसरी बाइक का नंबर अंकित था। इसके पूर्व उक्त आरोपित 17 अगस्त 2019 को तीन पेटी शराब के साथ गिरफ्तार भी हो चुका है। चार माह जेल की सजा काटने के बाद कुछ दिन पूर्व ही बाहर आया था कि जिसे चोरी की बाइक के साथ थानाध्यक्ष भभुआ रामानंद मंडल ने गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी एसपी दिलनवाज अहमद ने दी। वे शनिवार को टाउन थाना में प्रेस के लोगों से बातचीत कर रहे थे।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में 22 मामले दर्ज किए गए हैं जिसमे 107 आरोपित हैं। निरोधात्मक कार्रवाई सहित कुल 108 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।