मुखिया संघ ने 2.20 लाख रुपये का दिया अंशदान
कैमूर। सदर प्रखंड के मुखिया संघ की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी मुखिया मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान देंगे।
By JagranEdited By: Published: Tue, 31 Mar 2020 03:36 PM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2020 03:36 PM (IST)
कैमूर। सदर प्रखंड के मुखिया संघ की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी मुखिया मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान देंगे। इस निर्णय के आलोक में सदर प्रखंड के सभी 22 पंचायत के मुखिया ने अपना चार माह का मानदेय देंगे। सदर प्रखंड से दो लाख 20 हजार रुपये अंशदान देने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा सभी मुखिया ने अपने-अपने पंचायत में कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने व लॉकडाउन का अनुपालन हर हाल में कराने का निर्णय लिया। बैठक में मुखिया अजय पटेल, ललिता किशोर उपाध्याय, प्रतिनिधि मानधाता तिवारी, विनोद सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें