Move to Jagran APP

कुदरा में सर्वसम्मति से हुआ जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव

पेज पांच- संवाद सूत्र कुदरा कुदरा के गुरु नानक नगर स्थित एक होटल में बुधवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें कुमार अशोक सिंह को सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह कु

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Sep 2019 06:08 PM (IST)Updated: Wed, 04 Sep 2019 06:08 PM (IST)
कुदरा में सर्वसम्मति से हुआ जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव
कुदरा में सर्वसम्मति से हुआ जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव

कैमूर। कुदरा के गुरु नानक नगर स्थित एक होटल में बुधवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें कुमार अशोक सिंह को सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाहा पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे। प्रखंड अध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह कुशवाहा ने किया। जिसका पंचायत अध्यक्षों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। इसके साथ ही राजकुमार सिंह कुशवाहा व उपेंद्र तिवारी को डेलीगेट के रूप में चुना गया। मिली जानकारी के मुताबिक चुनाव के दौरान पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष  हसीमुद्दीन खां, सुरेंद्र राय, काशी नोनिया आदि सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व सभी पंचायत अध्यक्ष उपस्थित थे। पार्टी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न स्तरों पर संगठनात्मक चुनाव किया जा रहा है। इस सिलसिले में पिछले दिनों प्रखंड में पंचायत अध्यक्षों का चुनाव हुआ था। बताते चलें कि कुमार अशोक सिंह पूर्व में भी पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत करना तथा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चलाए जा रहे जनहित के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.