Move to Jagran APP

रामगढ़ के पूजा पंडाल में दिखेगी जगन्नाथपुरी की झलक

प्रखंड मुख्यालय में स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के पास पंडाल पुरी के जगन्नाथ मंदिर की तरह दिखेगा। ओड़िसा के पूरी में समुद्र तट पर स्थित इस मंदिर का स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। जो जिले में एक अद्भुत होगा। मां भारती पूजा समिति के सदस्यों ने जब इस तरह के कलाकृतियों को देखा तो अभिभूत हो गए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 12:08 AM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 12:08 AM (IST)
रामगढ़ के पूजा पंडाल में दिखेगी जगन्नाथपुरी की झलक
रामगढ़ के पूजा पंडाल में दिखेगी जगन्नाथपुरी की झलक

प्रखंड मुख्यालय में स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के पास पंडाल पुरी के जगन्नाथ मंदिर की तरह दिखेगा। ओड़िसा के पूरी में समुद्र तट पर स्थित इस मंदिर का स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। जो जिले में एक अद्भुत होगा। मां भारती पूजा समिति के सदस्यों ने जब इस तरह के कलाकृतियों को देखा तो अभिभूत हो गए। फिर जिला के टॉप पूजा पंडाल बनाने की तैयारी में जुट गए। इस पूजा पंडाल को बनाने में कोलकाता के मकसूद मियां की देखरेख में दर्जन भर कारीगर काम कर रहे हैं। पंडाल के अंदर 30 फीट की चौड़ाई में देवी मां के महिषासुरमर्दिनी स्वरुप की प्रतिमा स्थापित होगी। जिसका भी कार्य प्रगति पर है। पूजा पंडाल का स्वरूप देखते ही बन रहा है।

loksabha election banner

पंडाल में मां दुर्गा शेर पर सवार दिखेंगी। मूर्ति का निर्माण बंगाल के शिल्पकार कर रहे हैं। जिनका सहयोग स्थानीय लोग कर रहे हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि दुर्गा पूजा पूरी तरह जनसहयोग से किया जा रहा है। जिसपर 14 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च होगी। इस बार का पूजा पंडाल जिले में आकर्षण स्थापित करेगा। पश्चिमी हिस्से में सामने के विशाल परिसर में मेला श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होगा। पंडाल की यह है विशेषता रामगढ़ बाजार उत्तरी हिस्से के सुपर बाजार में रामगढ़- बक्सर पथ के किनारे यह पंडाल बन रहा है। कपड़े व हाइटेक प्लाई का उपयोग पंडाल में किया जा रहा है। पंडाल 90 फीट ऊंचा होगा। खास बात यह कि रामगढ़ में पूर्व से मंडप में देवी मां की स्थापना करने की परंपरा थी। लेकिन मां भारती पूजा समिति ने पंडाल में मां को स्थापित कर पूजा करने की शुरुआत तीन साल से की है। भव्य सजावट होगी। दर्जन भर गेट बनेंगे। पंडाल में मां सरस्वती, लक्ष्मी, गणेश, कार्तिकेय व अन्य देवताओं की प्रतिमा दिखेगी। समिति के सदस्यों को दी गई है अलग-अलग जिम्मेदारी मां भारती पूजा समिति द्वारा दुर्गा पूजा की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। इस बार टावर झूला, नाव झूला, रेलगाड़ी झूले के अलावा मौत का कुआं विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। डॉ. आशुतोष ओझा, डॉ. आर एन मदेशिया, डॉ. एस. विद्यार्थी, डब्बू तिवारी, संतोष तिवारी, हलचल सिंह, छोटन सिंह, अम्बरीश तिवारी, बिट्टू तिवारी ,अशोक यादव, लक्ष्मी अग्रहरी, सुनील तिवारी, पप्पू सिंह, पप्पन जायसवाल, चंदन चौबे, सिटू तिवारी, राकेश सिंह तैयारी में लगे हैं। क्या कहते हैं सचिव: प्रशासन के अलावा स्वयं सेवी संस्थाओं के जिम्मे सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी है। पंडाल से लेकर सभी रूटों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा।

- छोटन सिंह, सचिव, पूजा समिति


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.