Move to Jagran APP

शैक्षणिक संस्थाओं को साधन संपन्न बनाना जरूरी- सुधाकर सिंह

शैक्षणिक संस्थाओं को साधन संपन्न बनाना जरुरी- सुधाकर सिंह

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Aug 2022 06:02 PM (IST)Updated: Fri, 19 Aug 2022 06:02 PM (IST)
शैक्षणिक संस्थाओं को साधन संपन्न बनाना जरूरी- सुधाकर सिंह
शैक्षणिक संस्थाओं को साधन संपन्न बनाना जरूरी- सुधाकर सिंह

शैक्षणिक संस्थाओं को साधन संपन्न बनाना जरूरी- सुधाकर सिंह

loksabha election banner

मोहनियां: यूपीएससी में चयनित साक्षी कुमारी को शुक्रवार को टेन प्लस टू प्रोजेक्ट शांति बालिका उच्च विद्यालय में सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष सिंह व संचालन महाराणा प्रताप महाविद्यालय मोहनियां के प्रो. डा. श्याम बिहारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक संगीता कुमारी शामिल रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन का लक्ष्य ऊंचा रखना चाहिए। लक्ष्य प्राप्ति के लिए सही दिशा में चलना काफी महत्वपूर्ण होता है। हम सही दिशा में जा रहे हैं कि नहीं इसे गुरु बताते हैं। इसलिए संसार में गुरु को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। सही दिशा में चल कर ही मोहनियां की बेटी साक्षी ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता का परचम लहराया। ये अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मंत्री ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था में गिरावट पर चिंता जाहिर की। इसमें सुधार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा की उच्च विद्यालय तक विद्यार्थी सही ढंग से पढ़ाई कर पाते हैं। इसके बाद की शिक्षा व्यवस्था के स्तर को ऊंचा उठाना होगा। जो गड़बड़ी है उसे ठीक करना होगा। इसमें सरकार, शिक्षक व अभिभावक तीनों को अपनी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। समाज सेवा के बिना राजनीति का कोई मतलब नहीं है। विधानसभा क्षेत्र में रहने पर प्रतिदिन वे किसी न किसी विद्यालय में समय देते हैं। व्यवस्था का जायजा लेते हैं। किस विद्यालय में क्या कमी है उसकी जानकारी लेते हैं। उस कमी को दूर करने का हर संभव प्रयास करते हैं। उन्होंने विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की। विधायक संगीता कुमारी ने कहा कि समय के साथ साथ समाज बदल रहा है। हमें खुद की काबिलियत पर भरोसा रखना चाहिए। साक्षी सिंह इस बात की मिसाल है। यूपीएससी में चयनित साक्षी कुमारी ने विद्यालय के बच्चों को सफलता का मूल मंत्र बताया। कवि शंकर कैमूरी ने कम समय में कविता सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। डा. श्याम बिहारी सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.