वाहन की टक्कर से बालिका की मौत
भभुआ। जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से सोमवार की शाम एक ब
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jun 2018 07:02 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jun 2018 07:02 PM (IST)
भभुआ। जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से सोमवार की शाम एक बालिका की मौत हो गई। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उधर टक्कर मारने के बाद वाहन लेकर चालक फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जिले के भगवानपुर थाना के पहड़ियां गांव निवासी ठाकुर ¨बद की तीन वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी अपने रिश्तेदारी में गई थी। वह सोमवार की दोपहर बाद धर्मपुरा अपने रिश्तेदार के घर के पास में खेल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना स्थल पर सूचना के बाद पुलिस पहुंच चुकी थी। काफी संख्या में लोगों की भीड़ व परिजन एकत्रित हो गए। लड़की के घर भी सूचना दे दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें