Move to Jagran APP

छात्राओं को पर्यावरण सुरक्षा की दी जानकारी

कुदरा के इंटरस्तरीय राम जानकी बालिका उच विद्यालय सकरी में शनिवार को शिविर लगाकर इस बात की जानकारी दी गई कि रसोई गैस व प्लास्टिक से जीवन व पर्यावरण की सुरक्षा किस तरीके से की जा सके।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 12:05 AM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 12:05 AM (IST)
छात्राओं को पर्यावरण सुरक्षा की दी जानकारी
छात्राओं को पर्यावरण सुरक्षा की दी जानकारी

कुदरा के इंटरस्तरीय राम जानकी बालिका उच्च विद्यालय सकरी में शनिवार को शिविर लगाकर इस बात की जानकारी दी गई कि रसोई गैस व प्लास्टिक से जीवन व पर्यावरण की सुरक्षा किस तरीके से की जा सके। शिविर का आयोजन आर्य भारत गैस एजेंसी सकरी के द्वारा किया गया था। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार सिंह, गैस एजेंसी के प्रबंधक मिटू कुमार गुप्ता, राकेश सिंह, उमा सिंह आदि समेत शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद थीं। मिली जानकारी के मुताबिक शिविर में रसोई गैस के सुरक्षित इस्तेमाल के तरीकों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि रसोई गैस के अपव्यय व दुर्घटनाओं से बचाव के लिए क्या सावधानियां बरती जानी चाहिए। उन्हें यह भी बताया गया कि रसोई गैस के लीकेज की स्थिति में क्या करना चाहिए। इसके साथ ही शिविर में सरकार द्वारा प्लास्टिक के इस्तेमाल पर लगाए जा रहे प्रतिबंध के बारे में भी जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि सिगल यूज प्लास्टिक उत्पादों के इस्तेमाल से पर्यावरण और मानव जीवन को कितना नुकसान पहुंच रहा है। इससे बचाव के लिए कौन से वैकल्पिक तरीकों को अपनाया जा सकता है इसके बारे में भी जानकारी दी गई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.