उत्पादकता दिवस पर किसानों को दी गई जानकारी
प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के सभा भवन में मंगलवार को कृषि उत्पादकता दिवस का आयोज
प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के सभा भवन में मंगलवार को कृषि उत्पादकता दिवस का आयोजन किया गया।उक्त आयोजन में विभिन्न प्रखंडों के 50 चयनित किसानों ने भाग लिया। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ अमित कुमार ने उपस्थित किसानों को विभिन्न फसलों के उत्पादन के लिए अपनाई जाने वाली आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। फसलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए उत्तम किस्म के बीजों का चयन महत्वपूर्ण होता है। इसलिए उन्होंने किसानों से अच्छे किस्म के बीज का चयन करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण बीज से निश्चित ही उत्पादन में वृद्धि होती है। रोगों का प्रकोप भी कम होता है। इससे जहां एक ओर लागत कम लगती है और उपज भी अच्छी होती है। इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक सुरेन्द्र कुमार, ¨सह, नीरज चौधरी, सुनील कुमार ¨सह, डॉ राहुल कुमार ने पशुपालन और सब्जी की वैज्ञानिक विधियों की जानकारी दी।