आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में पति-पत्नी घायल
नगर के वार्ड छह में गुरुवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में पति-पत्नी घायल हो गए। घायल दंपती ने थाना पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां दोनों का इलाज किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, नगर के वार्ड छह के सुरेंद्र बिद व उसकी पत्नी संजू देवी को सुरेंद्र बिद की चाची फूला देवी व उनके रिश्तेदारी से आए कुछ लड़कों ने पीट दिया। मारपीट करने के दौरान संजू देवी के सिर में चोट लगी और सुरेंद्र बिद के पैर व कमर में चोटें आई है। दोनों घायल अवस्था में ही थाना पहुंचे। मारपीट का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार ने बताया कि उक्त मामले में पीड़िता द्वारा आवेदन दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।