होली पर्व को लेकर रंग-गुलाल से गुलजार हुए बाजार
आगामी 21 मार्च को होली पर्व मनाया जाएगा। इसको लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। होली पर्व में अपने घर लोग बाहर से आने लगे हैं। घर के लोगों में होली पर्व का उमंग साफ झलक रहा है। लोग अपने घरों की सफाई आदि का कार्य भी करते नजर आ रहें हैं। वहीं बाजार में रंग-गुलाल की दुकानों से पूरा बाजार गुलजार हो गया है।
आगामी 21 मार्च को होली पर्व मनाया जाएगा। इसको लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। होली पर्व में अपने घर लोग बाहर से आने लगे हैं। घर के लोगों में होली पर्व का उमंग साफ झलक रहा है। लोग अपने घरों की सफाई आदि का कार्य भी करते नजर आ रहें हैं। वहीं बाजार में रंग-गुलाल की दुकानों से पूरा बाजार गुलजार हो गया है। भभुआ नगर के विभिन्न जगहों पर रंग, अबीर, गुलाल, पिचकारी आदि की दुकानें खुल गई हैं। जहां ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी खरीदारी करने पहुंचने लगे हैं। बाजार में स्थित कपड़ा की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ होने लगी है। बाहर नौकरी करने वाले लोग होली पर्व में अपने घर आने लगे हैं। वहीं होली पर्व से एक दिन पूर्व जलाई जाने वाली होलिका भी गांवों व भभुआ नगर के वार्डों में बना ली गई है। होलिका के दिन बम पटाखा आदि की मांग अधिक होने के कारण बाजार में लगी बम पटाखा की दुकानों पर युवाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को परिजन बाजार लेकर आ रहें हैं। जो दुकानों पर पहुंच कर तरह-तरह की पिचकारी, रंग आदि की खरीदारी कर रहें हैं। बाजार में भीड़ बढ़ने के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों के अधिक संख्या में आने के कारण वाहनों की संख्या भी अधिक हो रही है। जिसके चलते लोग सड़कों पर ही वाहन खड़ा कर बाजार करने चले जा रहें हैं। इससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। वहीं जिले के मोहिनयां, कुदरा, दुर्गावती, नुआंव, चैनपुर, चांद, भगवानपुर आदि प्रखंडों में भी बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा नगर के मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।