Move to Jagran APP

हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का मोहनियां में हुआ स्वागत

पटना उच न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एपी शाही का सोमवार को मोहनियां में गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ। वे पटना से मां विध्यवासिनी का दर्शन करने जा रहे थे। इसी क्रम में मोहनियां के कैमूर विहार होटल में रुके। सुरक्षा व्यवस्था को ले होटल परिसर पुलिस छावनी में तब्दील था। दोपहर में मोहनियां के एसडीएम शिव कुमार राउत की अगुआई में मुख्य न्यायाधीश का काफिला उक्त होटल परिसर में प्रवेश किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 11:07 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 11:07 PM (IST)
हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का मोहनियां में हुआ स्वागत
हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का मोहनियां में हुआ स्वागत

पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एपी शाही का सोमवार को मोहनियां में गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ। वे पटना से मां विध्यवासिनी का दर्शन करने जा रहे थे। इसी क्रम में मोहनियां के कैमूर विहार होटल में रुके। सुरक्षा व्यवस्था को ले होटल परिसर पुलिस छावनी में तब्दील था। दोपहर में मोहनियां के एसडीएम शिव कुमार राउत की अगुआई में मुख्य न्यायाधीश का काफिला उक्त होटल परिसर में प्रवेश किया।

loksabha election banner

कैमूर के डीएम डा. नवल किशोर चौधरी और एसपी दिलनवाज अहमद ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद बीएमपी के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद वे एक घंटा यहां रुके। मुख्य न्यायाधीश के आगमन की सूचना मिलते ही कैमूर जिला के पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी काफी चौकस थे। रोहतास व कैमूर जिला की सीमा पर मोहनियां के एसडीएम शिव कुमार राउत व डीएसपी रघुनाथ सिंह अगवानी में खड़े थे। कैमूर जिला के कुदरा, मोहनियां व दुर्गावती थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था। मुख्य न्यायाधीश के काफिले को निकालने के लिए जीटी रोड के दक्षिणी लेन को सील कर दिया गया था। सुरक्षा में किसी तरह की कमी न हो इसको लेकर जिले के वरीय पदाधिकारी कैमूर होटल परिसर में मुस्तैद दिखे। कैमूर होटल से प्रस्थान करने से पहले मुख्य न्यायाधीश को एक बार फिर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वे विध्याचल के लिए रवाना हो गए। इस दौरान कैमूर होटल में सीओ राकेश कुमार सिंह, बीडीओ मनोज कुमार, थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। कैमूर विहार होटल के मैनेजर नलिन कुमार खानपान की व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.