Move to Jagran APP

कैमूर के लोगों को जागरूक करने पहुंची स्वस्थ भारत यात्रा

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 जयंती के अवसर पर भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली जो स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा संचालित है के तत्वावधान बीते 16 अक्टूबर को देश के छह जगहों से साइकिल दल के माध्यम से स्वस्थ भारत यात्रा का शुभारंभ किया गया था।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 09:17 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 09:17 PM (IST)
कैमूर के लोगों को जागरूक करने पहुंची स्वस्थ भारत यात्रा
कैमूर के लोगों को जागरूक करने पहुंची स्वस्थ भारत यात्रा

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 जयंती के अवसर पर भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली जो स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा संचालित है के तत्वावधान बीते 16 अक्टूबर को देश के छह जगहों से साइकिल दल के माध्यम से स्वस्थ भारत यात्रा का शुभारंभ किया गया था। यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न एजेंसियों के द्वारा सही खान-पान, गैर संचारी रोगों एवं कुपोषण के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जागरूकता अभियान के क्रम में सोमवार को साइकिल दल की स्वस्थ भारत यात्रा में शामिल लोग कैमूर जिले में पहुंचे। जिनका स्वागत कैमूर सीमा खुर्माबाद में सिविल सर्जन मिथिलेश झा के नेतृत्व में किया गया। इसके बाद पदाधिकारियों के साथ साइकिल चालक दल में शामिल लोग भभुआ प्रखंड के बबुरा उर्दू मध्य विद्यालय में पहुंचे। जहां अपर समाहर्ता सुमन कुमार ने दल में शामिल लोगों का स्वागत किया। इस मौके पर जिला अल्प संख्यक कल्याण पदाधिकारी अशोक कुमार दास, डीईओ कामेश्वर कामती मौजूद थे। स्वस्थ भारत यात्रा में लेफ्टिनेंट कर्नल आर के ¨सह के नेतृत्व में एनसीसी के कैडेट, साइकिल चालक दल में शामिल हुए। सासाराम से खुर्माबाद तक रोहतास के एनसीसी कैडेटों ने यात्रा में शामिल लोगों का साथ दिया। उसके बाद कैमूर जिले के कैडेट यात्रा में सहभागी बने। बबुरा उर्दू विद्यालय से यात्रा समाहरणालय पहुंची। जहां पर अपर समाहर्ता सुमन कुमार, डीडीसी केपी गुप्ता, सीएस मिथिलेश झा सहित अन्य पदाधिकारियों ने शामिल लोगों का स्वागत किया। स्वस्थ भारत यात्रा के आयोजन के संबंध में पूछे जाने पर भारतीय खाद्य मानक प्राधिकरण नई दिल्ली के प्रतिनिधि सौमत्या बनर्जी ने बताया कि यह यात्रा 16 अक्टूबर को निकली थी। यह यात्रा देश के छह स्थानों से निकाली गई है। जिसमें 34 राज्य में जन जागरूकता करते हुए आगामी 27 जनवरी 2019 को नई दिल्ली पहुंचेगी। इस दौरान स्वस्थ भारत यात्रा के माध्यम से दो हजार शहरों में जनजागरूकता अभियान का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि आज से हम नमक चीनी और तेल छोड़ेंगे। जिससे मधुमेह सहित अन्य जटिल रोगों से निजात मिल सकेगी। इस जागरूकता को जन जन तक पहुंचाना स्वस्थ भारत यात्रा का आयोजन है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार 13 नवंबर को प्रात: साढ़े सात प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 2.30 बजे खाद्य पदार्थों में अपमिश्रण टेस्ट से संबंधित बैठक होगी। चार बजे लघु फिल्म का प्रदर्शन, खेल एवं क्विज प्रतियोगिता होगी। 5.30 बजे रात्रि विश्राम के बाद 14 नवंबर को सुबह दस बजे साइकिल रैली की विदाई होगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.