Move to Jagran APP

कला संकाय में टॉपर्स अशोक को मुखिया ने सम्मानित

संवाद सूत्र, चांद: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लोहदन गांव के अशोक पाल ने इंटरमीडिएट कला संकाय में प्रथम

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Jun 2018 06:06 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jun 2018 06:06 PM (IST)
कला संकाय में टॉपर्स अशोक को मुखिया ने सम्मानित
कला संकाय में टॉपर्स अशोक को मुखिया ने सम्मानित

संवाद सूत्र, चांद: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लोहदन गांव के अशोक पाल ने इंटरमीडिएट कला संकाय में प्रथम स्थान ला कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। जिससे गांव में खुशी का मौहाल है। लोहदन पंचायत मुखिया प्रतिनिधि जमुना पासवान ने प्रथम स्थान लाने पर अशोक पाल को बधाई दी है और पुरस्कार दिया है। मुखिया प्रतिनिधि जमुना पासवान ने कहा कि सीमित साधन होने के बाद भी जिले में प्रथम स्थान लाकर अशोक ने जो गौरव हासिल किया उससे पंचायत एवं लोहदन गांव का मान पूरे जिले में बढ़ा है। बता दें कि अशोक पाल के पिता का साथ पहले ही छूट गया था। अपनी विधवा माता का एक मात्र सहारा अशोक पाल ही है। अशोक पाल की मां मीना पाल ने मजदूरी कर अशोक को पढ़ाया। गांव में पढ़ने के बाद अशोक ने इंठरमीडिएट की पढ़ाई एसवीपी कॉलेज भभुआ से पूरी की। अशोक पाल को इंटरमीडिएट में कुल 387 अंक आए हैं। प्रमुख अनिल ¨सह, मुखिया संघ चांद अध्यक्ष महेंद्र ¨सह, बीडीओ कृष्णा कुमार, थाना प्रभारी संतोष कुमार, मुखिया प्रतिनिधि बबलु ¨सह, मानव भारती विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास कुमार पांडेय, सरपंच रामेश्वर प्रसाद, जिला पार्षद चंचल मिश्र आदि ने अशोक पाल को जिला में प्रथम स्थान लाने पर बधाई दी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.