अविश्वास प्रस्ताव के लिए बीडीओ को दिया आवेदन
संवाद सूत्र चैनपुर: प्रखंड क्षेत्र के उदयरामपुर पंचायत के उप मुखिया सीताराम ¨बद के खिलाफ अि
संवाद सूत्र चैनपुर: प्रखंड क्षेत्र के उदयरामपुर पंचायत के उप मुखिया सीताराम ¨बद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित आवेदन 12 वार्ड सदस्यों ने बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया। इस संबंध में मौके पर मौजूद वार्ड संख्या 13 के वार्ड सदस्य राम, धनीराम एवं अन्य वार्ड सदस्य के द्वारा बताया गया कि उप मुखिया सीताराम ¨बद मौजूदा समय में बीते दो वर्ष से अधिक समय से पद पर हैं। लेकिन इनके द्वारा न तो आज तक पंचायत के किसी विकास कार्य में हिस्सा लिया गया है न ही कभी विकास कार्य से संबंधित बैठक में हिस्सा लिया गया। हमेशा अपनी मनमानी करते हैं इनके कार्यकलापों से कोई भी वार्ड सदस्य संतुष्ट नहीं है। इसलिए ग्राम सभा कर सर्वसम्मति से एवं सभी वार्ड सदस्यों की सर्वसम्मति से अविश्वास प्रस्ताव के लिए सहमति बनी है।