आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए गैस सिलेंडर व चूल्हा वितरित
संवाद सूत्र चांद प्रखंड बाल विकास परियोजना कार्यालय पर गुरुवार को गैस सिलेंडर चूल्हा रेगुलेटर आदि वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख अनिल सिंह ने किया। उपस्थित आंगनबाड़ी केंद्र की सेवि
प्रखंड बाल विकास परियोजना कार्यालय पर गुरुवार को गैस सिलेंडर चूल्हा रेगुलेटर आदि वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख अनिल सिंह ने किया। उपस्थित आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका सहायिका को संबोधित करते हुए प्रमुख अनिल सिंह ने कहा कि समाज में बदलाव की भूमिका आप से ही शुरू होती है। उन्होंने केंद्रों को धुआं रहित करने के प्रयास की सराहना की। सीडीपीओ ने कहा कि जिलाधिकारी का प्रयास है कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र को धुआं रहित किया जाए। सीडीपीओ ने बताया कि प्रखंड में संचालित 151 केंद्रों पर गैस सिलेंडर चूल्हा पाइप, रेगुलेटर कनेक्शन दिया जाएगा। धुआं रहित आंगनबाड़ी केंद्रों के अभियान के तहत आज 20 केंद्रों को गैस सिलेंडर आदि सामान उपलब्ध कराया गया। प्रखंड में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर लकड़ी आदि ईंधन से पोषाहार बनाया जाता था। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इसकी शुरुआत की जा रही है। शिविर में सेविका आरती देवी, सुनीता देवी, दुर्गा देवी, बेचनी देवी, उषा देवी, ममता देवी, सहित 20 सेविकाओं को गैस सिलेंडर आदि उपलब्ध कराया गया।