Move to Jagran APP

सर्वांगीण विकास के लिए खेल जरूरी : डीएम

महाराणा प्रताप कॉलेज के खेल मैदान में शुक्रवार को 24 वीं वीर कुंवर ¨सह विश्वविद्याल।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Nov 2017 06:24 PM (IST)Updated: Fri, 24 Nov 2017 06:24 PM (IST)
सर्वांगीण विकास के लिए खेल जरूरी : डीएम
सर्वांगीण विकास के लिए खेल जरूरी : डीएम

कैमूर। महाराणा प्रताप कॉलेज के खेल मैदान में शुक्रवार को 24 वीं वीर कुंवर ¨सह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय एथलेटिक मीट 2017-18 का आगाज हुआ। जिसका उद्घाटन विधान परिषद के पूर्व सभापति अवधेश नारायण ¨सह, एमएलसी संतोष कुमार ¨सह व कैमूर के जिलाधिकारी राजेश्वर प्रसाद ¨सह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहनियां एसडीएम शिवकुमार राउत व संचालन खेल संगठन सचिव डॉ. श्याम बिहारी ¨सह ने किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि खेल से शरीर में उत्साह व ऊर्जा का संचार होता है। व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए खेल आवश्यक है। उन्हें खुशी है कि कैमूर जिला का महाराणा प्रताप महाविद्यालय मोहनियां वीर कुंवर ¨सह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स मीट 2017-18 की मेजबानी कर रहा है। व्यक्ति के जीवन में अनुशासन जरूरी है। यह खेल से सीखने को मिलता है। अनुशासन खेल का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए सभी प्रतिभागी अनुशासित होकर खेल में भाग ले। खेल से मस्तिष्क और शरीर दोनों का विकास होता है।विद्यार्थी के लिए जितनी पढ़ाई जरूरी है उतना ही खेल भी। आजकल क्रिकेट के खेल में ऑलराउंडर की तलाश की जारी है। उसी तरह हर व्यक्ति को ऑलराउंडर बनना चाहिए। खेल के माध्यम से भी आदमी अपने व देश का नाम रोशन कर सकता है। उनकी कोशिश होगी कि महाराणा प्रताप महाविद्यालय खेल मैदान का विकास हो। जिला का यह सबसे बड़ा खेल मैदान है। जो बराबर विशिष्ठ व्यक्तियों के कार्यक्रम का गवाह बनता है। इसके विकास का वे भरपूर प्रयास करेंगें। कार्य योजना तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर जो कार्य आवश्यक होगा उसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कम वेतन में महाराणा प्रताप महाविद्यालय के शिक्षक छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा दे रहें हैं जो इनके जज्बे को प्रदर्शित करता है। इसके लिए विद्यालय के प्राचार्य शिक्षकगण व कर्मचारी बधाई के पात्र हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.