मोकरी गांव में दो पक्षों के मारपीट, चार घायल
थाना क्षेत्र के मोकरी गांव में सोमवार की सुबह बच्चे के विवाद को ले बड़ों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, मोकरी गांव निवासी श्रीराम का पांच वर्षीय पुत्र रविवार की शाम परदेशी राम के घर के पास रखे बालू व गिट्टी के पास खेलने के दौरान बालू व गिट्टी को फेंक रहा था। यह देखकर परदेशी राम ने बच्चे को एक थप्पड़ मारकर भगा दिया। बच्चे के रोते हुए घर पहुंचने पर घर की महिलाओं व परदेशी राम के घर की महिलाओं के बीच कुछ देर तक बकझक हुई। इसके बाद आसपास के लोगों के समझाने पर मामला शांत हो गया। लेकिन रात में घर के परिजनों के आने पर महिलाओं ने घटना की जानकारी दी। इसके चलते सोमवार की सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें परदेशी राम की पत्नी जीरादेवी, सत्येंद्र राम की पत्नी रेखा देवी व परदेशी राम के पुत्र विजय बहादुर तथा जयशंकर राम घायल हो गए। घायलों ने गांव के श्रीराम, अमर राम, विश्वंभर राम व गायत्री राम की पुत्री बबीता कुमारी तथा पुत्तुल पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।