भूलन सिंह हत्याकांड में चार गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद
कैमूर। मोहनियां थाना क्षेत्र के छोटका कटरा में बीते 24 अप्रैल को भूलन सिंह की हत्या करने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है।
कैमूर। मोहनियां थाना क्षेत्र के छोटका कटरा में बीते 24 अप्रैल को भूलन सिंह की हत्या करने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में छोटका कटरा के विनोदपुर टोला निवासी राकेश कुमार, नीतीश कुमार, बम्हौर खास का चंद्रमा पासी व सकरौली गांव निवासी अंगद पासी शामिल हैं। यह जानकारी एसपी दिलनवाज अहमद ने दी।
उन्होंने बताया कि राकेश पासी के पुत्र आकाश को ब्रेन ट्यूमर हो गया था जिसका इलाज वाराणसी में चल रहा था। कभी-कभी साथ में भूलन सिंह के परिवार के लोग भी उसका इलाज कराने जाते थे। भूलन सिंह आकाश का झाड़ फूंक भी कर देते थे। इसी बीच राकेश पासी के लड़के आकाश की मौत हो गई। राकेश पासी के परिवार के लोगों को लगा कि भूलन सिंह ठीक से झाड़ फूंक कर देते तो इनका लड़का ठीक हो जाता। इन लोगों के बार-बार कहने पर भी भूलन सिंह ने झाड़ फूंक नहीं की। तब इन लोगों को लगा कि भूलन सिंह ने कोई ओझैत तरीके से लड़के को मार दिए। इसी के बदले की भावना में उक्त चारों ने भुलन सिंह को मारने की योजना बनाई। 24 अप्रैल को गांव के दक्षिण तरफ बागीचा में भूलन सिंह को नीतीश देखकर आया कि वहां अकेले हैं। तब अन्य तीन लोग एक साथ लाठी-डंडा एवं कुल्हाड़ी लेकर गये और भूलन सिंह से बातचीत करने लगे। इसी दौरान मौका देख कर नीतीश कुमार कुल्हाड़ी से भूलन सिंह के सिर के पीछे से मार दिया। तब वह छटपटाने लगे। इसके बाद उक्त चारों ने भूलन सिंह का हाथ पैर पकड़ कर गला दबा दिया। इसके बाद सभी वहां से चले गए। छापेमारी टीम में प्रशिक्षु डीएसपी मुंशीर आलम, थानाध्यक्ष मोहनियां उदय भानु सिंह, पुअनि सुधांशु शेखर, राजीव कुमार, शंभु कुमार शामिल थे।