Move to Jagran APP

बाढ़ के पानी में डूबे किशोर का तीन दिन बाद मिला शव

थाना क्षेत्र के चेहरिया गांव में मां काली मंदिर के समीप शुक्रवार की सुबह बाढ़ के पानी में डूबे किशोर का शव उतराते मिला।

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 11:56 PM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 11:56 PM (IST)
बाढ़ के पानी में डूबे किशोर का तीन दिन बाद मिला शव
बाढ़ के पानी में डूबे किशोर का तीन दिन बाद मिला शव

थाना क्षेत्र के चेहरिया गांव में मां काली मंदिर के समीप शुक्रवार की सुबह बाढ़ के पानी में डूबे किशोर का शव उतराते मिला। किशोर तीन दिन पहले बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान डूब गया था। बाढ़ का पानी कम होने के बाद पानी में उसका शव पानी पर उतराने लगा। शव निकाले जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। दुर्गावती थाना की पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान चेहरियां के संतोष राम का पुत्र विवेक राम(14 वर्ष) के रूप में की गई है।

loksabha election banner

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को विवेक राम अपने दोस्तों के साथ बाढ़ का पानी देखने के लिए निकला था। शाम तक जब घर नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन करने लगे। परिजनों ने उसके साथ गए दोस्तों से पूछा तो पता चला कि वह बाढ़ के पानी में स्नान कर रहा था। इसके बाद उसे चेहरिया गांव के दक्षिण पानी के तेज बहाव में डूबने की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने गोताखोरों व मछुआरों की मदद ली। नदी के बाढ़ के बहाव वाले स्थानों को जाल से घेर कर पता करने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। तीसरे दिन जब बाढ़ का पानी कम हुआ तो विवेक का उतराता हुआ शव ग्रामीणों को बस्ती के समीप मां काली मंदिर के पास खेत में दिखा। इसके बाद लोगों ने इस बात की जानकारी परिजनों को दी व शव को उठाकर उनके घर ले गए। उसकी मां कविता के हृदयविदारक रूदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया। बता दें कि विवेक राम उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेहरियां में सातवीं कक्षा का छात्र था। वह अपने दो भाइयों व दो बहनों में सबसे बड़ा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.