कल आएंगी पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार
कैमूर। बिहार की पहली महिला कैबिनेट मंत्री सुमित्रा देवी जयंती समारोह रविवार को स्थानीय लिच्छ
By Edited By: Published: Fri, 23 Sep 2016 06:20 PM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2016 06:20 PM (IST)
कैमूर। बिहार की पहली महिला कैबिनेट मंत्री सुमित्रा देवी जयंती समारोह रविवार को स्थानीय लिच्छवी भवन में आयोजित किया जाएगा। समारोह का उद्घाटन पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य सरकार के सहकारिता मंत्री आलोक कुमार मेहता करेंगे व मुख्य अतिथि के रूप में पशुपालन मंत्री अवधेश कुमार सिंह व जिले के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार निराला शिरकत करेंगे।
पूर्व मैडम स्पीकर एकता चौक पर गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद समारोह स्थल पहुंचेंगी। 26 सितंबर को वे कांग्रेस के जिला कार्यालय में पंचायत अध्यक्षों के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगी। 27 सितंबर को वे सासाराम के लिए रवाना होंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें